दिगर राज्य से आकर ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने एवं चोरी का डीजल खरीद-बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
03 अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी
02 स्कॉर्पियो वाहन, 200 लीटर चोरी का डीजल एवं चोरी में प्रयुक्त पाइप-छड़ जप्त
थाना कोनी पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण में 11.07.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसने अपने ट्रेलर वाहन में लगभग 200 लीटर डीजल भरवाकर रायपुर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना किया था। वाहन चालक नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने हेतु वाहन खड़ा कर गया, तभी अज्ञात चोरों द्वारा ट्रेलर की टंकी से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
तलाश के दौरान 12.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ व्यक्ति नेशनल हाईवे, गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस को देखकर 03 आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि 02 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP-18 ZG-2645 एवं CG-10 BK-0938 से कुल 200 लीटर चोरी का डीजल तथा डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं छड़ बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया
पिता – अयोध्या प्रसादउम्र – 32 वर्ष
निवासी – सीलपुर, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि उमेश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक, आरक्षक भोपसिंह साहू, राकेश खांडेल एवं दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।