बिलासपुर, जुलाई। शहीद विनोद चौबे के शहादत दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ज़ावेद मेमन द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद विनोद चौबे ने नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण आज भी युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने शहीद विनोद चौबे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि शहीद विनोद चौबे ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए अपने प्राण की न्योछावर करते हुए बिलासपुर का नाम अमर करदिया। बिलासपुर की धरती पर पले बढ़े और वीरगति को प्राप्त हो कर युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने। विनोद चोपड़ा हमेशा याद रखे जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेश पांडेय , पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, रामा शंकर बघेल युवा कांग्रेस के अयाज खान.वकार खान.भोला ईरानी .रवि गेडाम.राहूल रजक.शन्नी यादव.कुशल वाहने.कैफ मेमन.नदिम खान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।