
गरीबों का अशियाना उजाड़कर जनप्रतिनिधियों हेतु आवासों का निर्माण करना न तो नैतिक है और नही न्यायोचित-अटल श्रीवास्तव
नकटी में बनने वाले विधायक कालोनी का निर्माण एवं निवास करने का किया विरोध
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से नकटी के पीड़ित परिवार के लिये न्याय के मांग करते हुये कहा कि रायपुर जिले के नकटी ग्राम में प्रस्तावित विधायक आवास कॉलोनी के निर्माण की आड़ में 85 गरीब परिवारों के आशियानों को इस भीषण बारिश में बलपूर्वक उजाड़ दिया गया है गरीबों के परिश्रम और खून-पसीने से निर्मित आवासों को ढहाया जाना अत्यंत हृदयविदारक, अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है समाज के कमजोर और गरीब वर्ग के सिर से छत छीनकर जनप्रतिनिधियों के लिए आलीशान आवासों का निर्माण करना न तो नैतिक है और नही न्यायोचित है विधायको के लिए कॉलोनी निर्माण करना आवश्यक है, तो नकटी को छोड़कर अन्य स्थल पर स्थित रिक्त शासकीय भूमि पर निर्माण किया जाना न्यायोचित होगा न कि किसी गरीब का आवास छीनकर अटल श्रीवास्तव ने इस दमनकारी व अमानवीय कार्रवाई की घोर निंदा करते हुये पीड़ित परिवारों को उनका स्थान अधिकार सम्मानपूर्ण विस्थापन आवास एवं न्याय दिलाने की मांग किया तथा पीड़ित गरीब व कमजोर परिवार का आशियाना उजाड़कर एवं पीड़ित को न्याय दिये बिना उक्त स्थल पर बनने वाले विधायक कालोनी का निर्माण करने एवं निवास करने का विरोध करते हुये पीड़ित परिवार के लिये न्याय का मांग किया।
