*बिलासपुर* – आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा को *बिलासगुडी चेतना भवन* में वृहद *शिकायत निवारण शिविर* का आयोजन किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे)* के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
*शिविर की मुख्य बातें:*
शिविर में कुल *43 शिकायतें* प्राप्त हुईं, जिनमें से *41 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण* किया गया।
शिकायतें मुख्यतः *जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड, लेन-देन से संबंधित धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी प्रकरणों* की थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से *स्वयं चर्चा कर* समस्या सुनी। *08 मामलों में मौके पर ही FIR दर्ज* कर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
SSP ने कहा, _”जिला स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निराकरण कर जनता को त्वरित न्याय सुलभ कराना है, ताकि फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर न काटने पड़ें। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।”_
फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
*उपस्थित अधिकारीगण:*
शिविर में प्रमुख रूप से *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अति. पुलिस अधीक्षक (iucaw) श्रीमती रश्मित कौर चावला, CSP कोतवाली, CSP सिविल लाइन, SDOP कोटा, DSP iucaw* एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।