बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 05 आरोपी, गिरफ्तार रतनपुर पुलिस की कार्यवाई।

🔹 सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से आरोपी चोरों की, की गई पहचान।

🔹 आरोपियों के कब्जे से चोरी के स्टेबलाईजर, राउटर तथा आने जाने में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं बैंक का दिवाल, एटीएम तथा लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का धारदार गैंती एवं टॅगिया को किया जप्त।

🔹 आरोपियों के अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

             1. सुमेष कश्यप उर्फ सोनू पिता संतोष कश्यप उम्र 29 वर्ष, साकिन नेवसा,

             2. सुरज कुमार विश्वकर्मा पिता रामाधार विषश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गिधौरी,

             3. नवीन कुमार बैसवाड़े पिता कमलेश बैसवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी नेवसा,

             4. खिकराम खैरवार उर्फ विक्की पिता भागीरथी खैरवार उम्र 25 वर्ष निवासी गिधौरी,

             5. प्रकाश यादव उर्फ बौना पिता भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर

    बिलासपुर, ग्रामीण बैक बेलतरा का शाखा प्रंबधक थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  04/07/2026 दिन शनिवार को शाम में बैंक के सभी कर्मचारी बैंक में ताला लगाने के बाद अपने-अपने घर चले गये थे, सोमवार की सुबह जब बैंक का कमर्चारी बैंक खोला तो देखा कि बैंक के पीछे तरफ के दिवाल में सेंध लगा हुआ था, जिसकी सूचना बैंक शाखा प्रबंधक को देने पर, बैंक प्रबंधक के आने बाद बैंक को तथा बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक करने पर बैंक में लगा राउटर तथा बैंक के बगल में लगे स्टेबलाईजर को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे तथा बैंक में रखे लॉकर व एटीएम में धारदार गैती व टॅगिया से चोरी करने का प्रयास किये है, जिसकी रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, उक्त संबंध में थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेहियों के पहचान हेतु मुखबीर लगाई गई थी, संदेही की पहचान होने पर संदेही सुमेश कश्यप निवासी गिधौरी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपने 04 अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में चोरी करने की नीयत से बैंक का दिवाल में सेंध लगाना, लॉकर तथा एटीएम में तोड़फोड़ करना राउटर, स्टेबलाईजर को चोरी कर ले जाना बताने से आरोपियों से चारी गई राउटर, स्टेबलाईजर व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का धारदार गैंती, टॅगिया को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

              उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नीलाकर सेठ, प्र.आर. बलदेव सिंह, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*आरंग विधानसभा के विकास को मिली नई गति, 128 करोड़…
Cresta Posts Box by CP