कोटा विधानसभा के ढोलमौहा में शमसान में कब्जा, कब्जा हटवाने सुबह से शाम तक कलेक्ट्रेट में बैठे रही बुजुर्ग महिलाएं, ग्रामीण बोले नहीं सुनते एसडीएम तहसीलदार।

बिलासपुर- ग्राम पंचायत सोनपुरी के ग्राम ढोलमौहा स्थित श्मशान घाट की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने, दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने तथा तहसील कार्यालय द्वारा लंबित शिकायत पर तत्काल निर्णय कराने बाबत सामूहिक आवेदन ।

सविनय निवेदन है कि हम सभी ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य, ग्राम ढोलमौहा ग्राम पंचायत सोनपुरी, तहसील बेलगहना, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।

हमने  13.06.2026 को तहसीलदार  बेलगहना के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया था कि ग्राम ढोलमौहा स्थित श्मशान घाट की शासकीय भूमि, जो वर्षों से ग्रामीणों के अंतिम संस्कार हेतु उपयोग में आती रही है, उस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इतना ही नहीं, श्मशान घाट तक जाने वाले सार्वजनिक मार्ग को ट्रैक्टर से जोतकर एवं काटकर खेत बना दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त संबंध में ग्राम पंचायत सोनपुरी द्वारा जांच कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किया गयाए परंतु न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही किसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही की गई।

इसके अतिरिक्त, जब ग्रामीणों एवं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस अवैध कार्य का विरोध किया, तब संबंधित व्यक्तियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं धमकी दी गई, जिससे पूरे गांव में भय एवं तनाव का वातावरण निर्मित हो गया।

सबसे गंभीर बात यह है कि शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बाद भी तहसील कार्यालय द्वारा आज दिनांक तक न तो सीमांकन कराया गया, न अतिक्रमण हटाया गया और न ही शिकायत का कोई निराकरण किया गया। इस कारण   अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं तथा शासकीय भूमि पर उनका अवैध कब्जा लगातार बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी12तारीख को  पेपर लीक के…
Cresta Posts Box by CP