आबकारी का सीपत इलाके में छापा सैकड़ों लीटर कच्ची शराब जप्त।

*आबकारी विभाग द्वारा सुशासन तिहार  से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवैध शराब पर लगातार बड़ी कार्यवाही*

   बिलासपुर के सीपत क्षेत्र से सुशासन तिहार में मिले शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग  बिलासपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध गंभीर धाराओं में कार्यवाही की गई। आरोपिया रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर एवं शैलबाई पति सुरेन्द्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानतीय धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया। सभी को जेल दाखिल किया गया। इसी तरह निर्मला बाई पति रामनाथ एवं पूनम मालिया पति सन्नु मालिया के रिहायशी मकान से महुआ शराब जप्त कर 34(1)(क) का प्रकरण कायम किया गया। कार्यवाही के दौरान ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब से लावारिस हालत में छुपाकर रखे 180 लीटर महुआ शराब एवं 1530 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई। मीडिया से प्राप्त हो रही शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्राम अमेरी थाना सकरी के सुरज बघेल पिता धनऊ राम से 9.36 लीटर देशी/विदेशी मदिरा जप्त कर जेल दाखिल किया गया। विदित हो एक दिन पूर्व कोटा वृत्त प्रभारी द्वारा ग्राम लालपुर कोटा निवासी ओम प्रकाश टण्डन से 14.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया था तथा वृत्त मस्तूरी प्रभारी द्वारा ग्राम भिलाई थाना मस्तूरी निवासी मनोज धनवार से 9.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व वृत्त बिल्हा प्रभारी द्वारा ग्राम सैदा थाना सकरी के रवि वर्मा एवं ग्राम डड़हा थाना चकरभाठा के बलराम ठाकुर को अवैध मदिरा धारण के जुर्म में न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया था। उक्त समस्त कार्यवाही  कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी  नवनीत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन पर वृत्त प्रभारी तेलेस्फोर एक्का, धर्मेन्द्र शुक्ला, भूपेन्द्र जामड़े, ऐश्वर्या मिंज, वेद प्रकाश नेताम तथा छबि लाल पटेल के द्वारा की गई, जिसमें जिले के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग द्वारा आगे भी निरंतर जिले में आबकारी अपराध के रोकथाम, पतासाजी, निरंतर गश्त एवं कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रायपुर, 11 जून 2026/ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई स्थित कम्पोजिट…
Cresta Posts Box by CP