बिजली कटौती और झूठी रिपोर्ट, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा पार्षद शहजादी कुरैशी पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन अगुवाई मे वार्ड नं 31 के मोहल्ले वासियों ने थाना घेरा ।

झुठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले के ऊपर एफआईआर दर्ज हो

बिलासपुर। खपरगंज में बिजली गुल तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले मे आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा शहजादी कुरैशी पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन खपरगंज के नागरिकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वार्ड नं 31खपरगंज में रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में रिपोर्ट को रद्द करने .तथा झूठी रिपोर्ट वापस लेने, रिपोर्ट दर्ज करने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पार्षद शहजादी कुरैशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन की अगवानी में खपरगंज के लोगों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया और झूठा मामला रद्द करने की मांग की है। सिधांशु मिश्रा कहना कि बिजली विभाग के कर्मचारी के द्वारा 5 दिन बाद किसके दबाव मे झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई और जिसने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। सिटी कोतवाली पुलिस ने शहनवाज मकवाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि शहनवाज मकवाना ने ही बिजली गुल होने की जानकारी विद्युत वितरण कंपनी को दिया। जनता पर दबाव बनाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी इस तरह की झूठी कहानी बना रहे हैं । 28 मई को जब रात को बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो खपरगंज में बिजली गुल होने से लोग परेशान थे। कुछ विवाद की स्थिति बनी थी लेकिन पार्षद शहजादी का कहना है कि बिजली कर्मचारियों को साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है बिजली विभाग ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वह तो मौके पर ही नहीं था । उसने सिर्फ बिजली गुल होने की जानकारी कंट्रोल रूम में दी थी। और उसके नाम के आधार पर पुलिस ने झूठ रिपोर्ट दर्ज किया है। आज काफी संख्यामें में खपरगंज के लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंचे थे और झूठी रिपोर्ट के मामले में शिकायत रद्द करने के लिए और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भी आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग रखी है। जावेद मेमन का कहना है खपरगंज में 28 मई को लगातार बिजली गुल हो रही थी शाम को 6:00 बजे से लोग परेशान थे। रात 12:00 बजे वार्ड में अंधेरा था। घटना के दिन रात को किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था और बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी शांतिपूर्ण बिजली मरम्मत की बात कही थी। फिर 5 दिन बाद झूठी रिपोर्ट क्यों लिखाई गई। शहजादी कुरैशी का कहना कि तेलीपारा फीडर में भी काफी स्थिति यहां हमेशा बिजली बंद हो जाती है और बिजली विभाग के कर्मचारी झूठी रिपोर्ट लिखा कर आम नागरिकों पर दबाव बना रहे हैं। रात रात भर बिजली गुल होती है अचानक किसी भी समय बिजली चली जाती है लोगों को गुस्सा तो आना स्वाभाविकहै। लेकिन मारपीट नहीं की गई। खपरगंज में लगातार लोग बिजली गुल से परेशान है बिजली विभाग के कर्मचारी भी मरम्मत कार्य ठीक से नहीं कर रहे हैं जिससे बार-बार लाइट गोल हो रही है।आज आम नागरिक लाइट कटौती से बहुत परेशान हैं झुटी रीपोर्ट वापस नहीं लि जाएगी तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
** वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक्टीवा सहित विधि…
Cresta Posts Box by CP