जिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन।

बिलासपुर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज नेहरू चौक पर पेट्रोल डीजल LPG और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नरेंद्र मोदी के शासनकाल को इस देश का सबसे बड़ा और असफल करार दिया देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल न कर पाने का केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री जिनके नेतृत्व में आज पेट्रोल डीजल ₹100 के पार पहुंच गया है और सीएनजी एलजी तो तीन गुना रेट पहुंच चुका है लेकिन पांच राज्यों के चुनाव होते तक देश की जनता को गुमराह कर आज उनके कीमत भी बढ़ा दिया गया है और आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है पिछले 10 साल को देखें तो oil कंपनियां 41 खरब डालर की कमाई किए हैं तो क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती कि जब देश विपत्ति में है उस समय देश का मदद करते हुए पेट्रोल डीजल का रेट ना बढ़ाएं ।।

आज डॉलर का रेट भी ₹96 से पर पहुंच गया है यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी थे जिनका कहना था कि जैसे ही डॉलर का रेट बढ़ता है प्रधानमंत्री का स्तर गिरता है तो प्रमोद नायक ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्तर कितना गिरा है आज आम जनता महंगाई के मार से त्रस्त है रोजमर्रा के समान राशन और घरेलू सामान का कीमत आसमान में पहुंच गया है लेकिन विदेश मंत्री की तरह प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं और देश की जनता को पेट्रोल डीजल बचाने का सोना नहीं खरीदने का विदेश नहीं जाने का उपदेश दे रहे हैं पहले खुद पर अमल करें फिर देश की जनता को इस पर लागू करने के लिए प्रेरित करें केंद्र सरकार राज्य सरकार पूरी तरह विफल सरकार है जब तक इस सरकार को बदला नहीं जाएगा इस देश की जनता को राहत नहीं मिलेगी आज इस प्रदर्शन में जिले के सभी वरिष्ठ नेता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गर्ग और पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक,पूर्व महापौर रामशरण यादव पूर्व सभापति नेता प्रतिपक्ष शेख नसरुद्दीन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा घृटेश सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण…
Cresta Posts Box by CP