पुरानी प्रेमी के घर चाकू लेकर घुसा, प्रेमिका ने चिल्लाया तो भागा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

* थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ार में अपने प्रेमिका को उसके घर अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

* आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू किया गया बरामद।

*नाम आरोपी -*
* भरत वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

* – प्रकरण के प्रार्थीया के द्वारा  थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रहने वाले भरत वर्मा से जान पहचान होने के कारण प्रेम संबंध हो गया था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा का विवाह होने के बाद से बातचीत बंद हो गया था। उसके बाद से भरत वर्मा द्वारा जब भी गांव में कहीं मुलाकात होता था तो गाली गलौच करता था। आज दिनांक को जब प्रार्थीया अपने घर में थी उसी समय आरोपी भरत वर्मा घर अंदर घुसकर प्रार्थीया को जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली में मारा जिससे प्रार्थीया द्वारा चिल्लाने पर उनके ससुर आने पर आरोपी घर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नाग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, सरकार और…
Cresta Posts Box by CP