
बिलासपुर,राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। मतदान 1 जून को होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
11 मई से नामांकन मिलना शुरू होगा। इसकी अंतिम तिथि 18 मई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून को और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी।
बिलासपुर शहर के वार्ड 29 संजय गांधी नगर में स्व शेख असलम जी के इंतकाल के बाद वार्ड उपचुनाव होना है, परंपरागत रूप से कांग्रेस का गड़ माना जाने वाला यह वार्ड में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने की त्यारी में जुट गई है, इसी के मद्देनजर बिलासपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने प्रत्याशी का निष्पक्ष रूप से चयन एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव में उतरने के लिए 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिति का गठन किया है, जिसके अंतर्गत सभी वरिष्ठ जन वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर की वार्ड समिति, बूथ समिति, वार्ड के नेता गण, कार्यकर्ता गण एवम आम जनमानस से संपर्क पश्चात सर्वेक्षण कर, उपयुक्त कांग्रेस प्रत्याशी का नाम अथवा पैनल, 3 दिवस के भीतर जिला अध्यक्ष शहर कार्यालय में सौपेंगे।
वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव हेतु 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती बनाई गई है। जिसमें
शैलेश पांडे , रामशरण यादव ,श्रीमती इंग्रीड मैकलाउड राजेश पाण्डेय विजय पाण्डेय प्रमोद नायक शेख नजीरुद्दीन ,रविन्द्र सिंह ,नरेंद्र बोलर, भारत कश्यप तजम्मुल हक
