
बिलासपुर,नीली टोपी मुस्कुराता चेहरा और हाथ मिलाते साथ अगर कोई सख्श आपको बोले लो पान खाओ तो कोई भी समझ जाएगा ये और कोई नहीं पूर्व महापौर किशोर राय है। पार्टी के झंडाबरदार किशोर राय को पार्टी ने जिला अध्यक्ष और महापौर समेत कई पदों का दायित्व दिया, जिसे किशोर राय ने पूरी जिम्मेदारी से निभाया,पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय रहने वाले किशोर राय हमेशा अपने आप को एक कार्यकर्ता मानते है कहते है पार्टी का निर्देश उनके लिए आदेश के समान है, अपने महापौर के कार्यकाल में शहर के लिए और लोगोरके लिए हमेशा उपलब्ध रहे, बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा किशोर राय के कार्यकाल में मिला ये एक बड़ी उपलब्धि रही, पद का घमंड किशोर राय में देखने को नहीं जबकि कई नेता पद पाकर लोगो से कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार शुरू कर देते है ऐसे कई उदाहरण है, लेकिन किशोर राय विवादों से दूर पार्टी के काम को करने में विश्वास रखने वाले बीजेपी बिलासपुर के सीनियर नेता है, बीजेपी भी आज कल ऐसे जमीनी नेता निर्विवाद और सिंपल कार्यकर्ता को पसंद कर रही है किशोर राय पार्टी के एक समर्पित सिपाही है। योग्य है, समझदार है निचे से मेहनत करके आज पार्टी में जगह बनाने वाले एक कार्यकर्त्ता है। किशोर राय को समर्थकों ने जन्मदिन पर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कमना की है।
