
खोंगसरा के तुमाडबरा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बैगा आदिवासी बच्चो से मुलाकात की आर्थिक सहायता प्रदान क
कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लाॅक के ग्राम पंचायत खोंगसरा के तुमाडबरापारा पहुंचकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने 35 वर्षीय स्वर्गीय धनमती बैगा पति सुखसिंह बैगा के दोनों बच्चो रामप्रसाद बैगा 7 वर्षीय कमोदिनी बैगा 2.5 वर्षीय से मुलाकात की उपस्थित परिवार जनो से इनके लालन पालन इनके आगे की व्यवस्था की जानकारी ली। गतदिनों बैगा आदिवासी महिला स्वर्गीय धनमती बैगा की डायरिया से मौत हो गई थी, पति सुख सिंह की 1 साल पहले मौत हो चुकी है। माता-पिता के मौत के बाद दोनों बच्चे रामप्रसाद और कमोदिनी अनाथ हो गये है जानकारी मिलने पर विधायक अटल श्रीवास्तव आज उनके घर पहुंचकर वर्तमान व्यवस्था एवं लालन पालन हेतु दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवारजनों को आगे की व्यवस्था हेतु हरसम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विधायक अटल श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा की खोग सरा उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नहीं रहता और नहीं इलाज की कोई व्यवस्था है ग्रामीणों की बात पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर फोन से बात कर जिला चिकित्सा अधिकारी CHMO को निर्देशित किया उप स्वास्थ्य केंद्र को प्रॉपर चलाया जाए स्टाफ रखा जाए और इलाज के समुचित एवं आवश्यक व्यवस्था करें
विधायक के साथ इस अवसर पर बेलगहना ब्लाॅक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय कांग्रेस पदाधिकारी लाला निर्मलकर मोहम्मद अजहर खान रवि सिंह शिवा सिंह मोनू दास चितरंजन शर्मा हेमंत गुप्ता जायद खान हेमंत प्रमोद यादव संतराम सचिन केशरवानी धनीराम देवलाल गोवर्धन जुगनु किर्ती मरकाम स्वराज पटेल मधुसुदन बलराम मरावी दिलीप जायसवाल राज गुप्ता आदि उपस्थित थे।
