बिलासपुर, बारिश शुरू नहीं हुई है शुरुवाती आसार में पहली अंधड़ में जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए , शहर अंधेरे में डूब गया, बिजली विभाग और नगर निगम की पोल खुल गई , बिजली लाइन के ऊपर से निकले पेड़ अंधड़ में तार पर गिर गए , मिशन स्कूल रोड मुक्तिधाम रोड , ज्वाली नाला रोड , आर के नगर , उसलापूर, रोड रेल्वे समेत ग्रामीण इलाके में अंधड़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया , नगर नगर निगाम और बिजली विभाग ने पेड़ो की छटाई नहीं की ,जिससे एक अंधड़ ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी , जहां पेड़ गिरे रास्ता बंद हुआ वहां पर ट्रैफिक पुलिंग नहीं दिखी लोगो आधा दूर जाकर लौट रहे थे , लाइट गोल होने से अंधेरे में कुछ सूझ नहीं रहा था कार वाले बाइक वाले एक रास्ते में जाते फिर लौटते रहे थे यही चल रहा था। कुछ इलाके में आठ घंटे में बिजली लौटी। नगर निगम में संसाधन है लेकिन व्यवस्थित काम नहीं होता सड़क बनाना है,सड़क खोद, नाली बनाना है नाली खोद कर छोड़ दो लेकिन ये सिर्फ आम लोगों के इलाके में वीआईपी इलाके में नहीं। इस व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल बोलने बाहर नहीं निकला ।
