भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए धमतरी में ‘पियाऊं घर’ का शुभारंभ।

पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी की वैवाहिक वर्षगांठ पर जनसेवा का अनूठा संकल्प

बिलासपुर,धमतरी। बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए मानवता की सेवा के उद्देश्य से आज धमतरी में एक ‘पियाऊं घर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह आयोजन पूज्य गुरुदेव  संकर्षण शरण  की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना और उन्हें हाइड्रेटेड रखना है।

मुख्य अतिथियों द्वारा उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  मुकेश पांडे एवं श्रीमती कमला पांडे जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

शरबत और सुहाग सामग्री का वितरण

उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को ‘शरबत प्रसाद’ का वितरण किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही, मंगल उत्सव की परंपरा को निभाते हुए महिलाओं को ‘सुहाग सामग्री’ भेंट की गई, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहा।

गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस सेवा कार्य के दौरान भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: कमलेश गुप्ता (अध्यक्ष), बसंती शर्मा (उपाध्यक्ष) समिति सदस्य एवं सहयोगी: पूनम तिवारी, वाचा, सुनैना मिश्रा, कविता यादव, भारती तिवारी, अनीता पांडे, सुशीला चंद्रवंशी, वृंदावन गुप्ता, सुनीता ध्रुव, धरा, जितेंद्र तिवारी, निपेंद्र सिंह ठाकुर एवं शरद सिंह ठाकुर।

सभी उपस्थित सदस्यों ने गुरुदेव के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए इस पियाऊं घर के माध्यम से निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
 बीट सिस्टम से मिली सकरी पुलिस को सफलता …
Cresta Posts Box by CP