पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का आपत्तिजनक एआई द्वारा फेक वीडियो बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग सिविल लाईन थाने में आवेदन दिया गया।

बिलासपुर गत दिनो से पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का आपत्ति जनक एआई द्वारा निर्मित फेक विडियों कांग्रेस पोल खोल आईडी द्वारा इंस्टाग्राम पर डाला गया और प्रसारित किया जा रहा है। विडियो आने के बाद दुर्ग रायपुर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसजनों में आक्रोश है, इस वीडियो को लेकर वैधानिक कार्यवाही को लेकर पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर एफआईआर की मांग की जा रही है। छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने भी स्वयं संज्ञान में लेकर दुर्ग और रायपुर पुलिस अधिक्षकों को पत्र लिखकर एफआईआर करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 आज बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन के साथ सिविल लाईन थाने पहुंचकर आवेदन सौंपकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति आईडी से प्रसारित करने वाले व्यक्ति सोंसल मीडिया पर प्रसारित करने वाले व्यक्तियों पर जांच कर एफआईआर करने की मांग की गई। शिकायत कर्ता अभयनारायण राय ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि यह विडियों पूर्णतः असत्य भ्रामक एवं एआई जनरेटेड है जिसे कांग्रेस पोल खोल नामक आईडी से इंस्टाग्राम फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर चलाया जा रहा है। भूपेश बघेल जोकि देश के प्रतिष्ठित राज नेता है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है। उक्त फेक विडियो के माध्यम से उनके छवि धुमिल की जा रही है। वीडियो में महिला सम्मान का भी सीधा आघात किया गया हैं जो कि गंभीर अपराध है। एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की छवि धुमिल करने से छ.ग. के आमजनों में भी आक्रोश व्याप्त है। अभयनारायण राय ने कहा कि उनके सहित कांग्रेस जनों को इस घटना से गहरा आघात पहुंचा है इसलिये पुलिस प्रशासन हमारी भावनाओं का कद्र करते हुए अपराध दर्ज करें। 

प्रमोद नायक ने कहा कि उक्त वीडियो पर छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस प्रशासन को स्वमेव संज्ञान लेकर कार्यवाही करना था इस तरह की घटनाएं समाज में अराकता पैदा करती है। अगर एफआईआर या कोई वैधानिक कार्यवाही वीडियो निर्मित करने वाले प्रसारित करने वालो पर नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का सामना शासन प्रशासन को करना पड़ेगा। आवेदन प्रदत्त करने के समय अभयनारायण राय प्रमोद नायक जावेद मेमन रंजित सिंह(अध्यक्ष एनएसयूआई बिलासपुर) ऋषि कश्यप (प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस) मोहम्मद आयाज खान (शहर उपाध्यक्ष) मोहम्मद रिजवान मोनू ठाकुर शुभम नागदौने वाकार भाई आदि उपस्थित थे। 

 सिविल लाईन टीआई सुब्रत साहू ने आवेदन लेकर पावति प्रदान की और कहा कि बड़े अधिकारियों से बात कर एफआईआर की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर. 28 अप्रैल 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने…
Cresta Posts Box by CP