
*रिहाईशी अपार्टमेंट में चोरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस क ’’प्रहार’’।*
रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में *घटना बाद कडी से कडी जोडते हुये पुलिस पहूॅची शातिर अपराधियो तक* मेरठ का आदतन चोर पुलिस गिरफ्त में।
➡️ *20 दिन दिल्ली मेरठ के संभावित स्थानो पर कैम्प कर बारिक जानकारिया एकत्र करने पर पुलिस टीम को मिली सफलता आरोपी ताज मोहम्मद से चोरी का गलाया हुआ सोना 35.34 ग्राम किमती 499000 रू का मश्रूका किया गया बरामद।*
➡️ घटना के बाद ए.सी.सी.यु. व थाना सिविल लाईन बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही में शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने व फिंगर पिं्रट एकत्र करने तथा सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से की गई संदिग्धो की पहचान।
➡️ *आरोपी ताज मोहम्मद के विरूद्ध गाजियाबाद, दिल्ली, जयपुर, अलीगढ, लुधियाना, मेरठ के अलग अलग थानो में दर्ज है 47 मामले।*
…………………………………………………………………….
घटना क्रम:-
▶️ दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 15 तीसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने का जेवर व रूबी आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1126/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
▶️ दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 201 दूसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने, चांदी का जेवर व अन्य सामान आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1127/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
▶️ दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल रियल हैवन अपार्टमेंट मंगला चैंक में अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था आस पडोसी देखे तो 01 व्यक्ति पेचकस आदि मौके पर छोडकर मोटर सायकल से एवं एक व्यक्ति पैदल भाग गया, जिसे मंगला चैंक तक पीछा करने पर नही मिला, रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1124/2025 धारा 331(3), 62 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
*घटना स्थल पर उपलबद्ध सुराग:-*
➡️ *चोरी की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहूॅचकर सर्वप्रथम घटना स्थल को सुरक्षित किया गया, मौके पर डाॅग स्काॅट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा पहूॅचकर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई, फ्रिगर प्रिंट प्रिजर्व किया गया।*
➡️ घटना स्थल व आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज का अवलोकन किया गया, जो संदेही मंगला चैंक ओर भागता हुआ दिखाई दिया।
➡️ रियल हैवन अपार्टमेंट मंगला के आसपास उपलबद्ध फुटेज में संदेही की पहचान हुआ तथा स्पष्ट फोटो दिखाई दिया जिसे पडोसियो को दिखाने पर संदेही की पुष्टि हुई, उपलबद्ध फोटोग्राफ फुटेज को विभिन्न प्रदेशो की पुलिस को पहचान कार्यवाही हेतु प्रसारित किया गया जो संदेही की पहचान दिल्ली मेरठ के ताज मोहम्मद व वसीम मोहम्मद के रूप में हुई।
➡️ संदेही की पहचान उजागर होने पर घटना स्थल पर उपलबद्ध फ्रिगर प्रिंट से मिलान किया गया जो मामले में अज्ञात चोर की पुष्टि दिल्ली मेरठ के ताज मोहम्मद व वसीम मोहम्मद के रूप में हुई।
➡️ संदेहियो के संबंध में जानकारी एकत्र करने पर ताज मोहम्म्द के विरूद्ध दिल्ली, मेरठ व अन्य थानो में 47 आॅपराधिक प्रकरण पूर्व से ही दर्ज होने की जानकारी मिली ।
➡️ ताज मोहम्मद व वसीम मोहम्मद के संबंध में अन्य जानकारी एकत्र की गई जो क्षेत्र में योजनाबद्ध व शातिर तरिके से चोरी कर मशरूका छुपाने में माहिर होने तथा घटना बाद तत्काल पहचान छुपाकर रहने की भी जानकारी मिली।
➡️ घटना बाद संदेहियो की पहचान हो जाने पर 02 बार पूर्व में पुलिस टीम दिल्ली, मेरठ व अन्य संभावित स्थानो पर रेड कार्यवाही हेतु रवाना की गई थी जो दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के ही चोरी के पुराने मामले में वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है जो वर्तमान में दिल्ली जेल में बंद है जिनकी विधिवत कार्यवाही पश्चात बिलासपुर लाया जावेगा।
➡️ *वसीम की गिरफ्तारी से ताज मोहम्मद और अधिक सतर्क हो गया तथा लगातार पहचान छुपाकर रहने लगा जिसकी पतासाजी हेतु पुलिस टीम करीब 20 दिन तक दिल्ली मेरठ व अन्य संभावित स्थानो पर कैम्प कर पतासाजी कर रही थी चुकि ताज मोहम्मद अपना मोबाईल बंद कर चुका था तथा घर भी नही जा रहा था, घर के अन्य सदस्यो व मित्रो के मोबाईल नम्बरो का भी विश्लेषण कर बैंकिग व फोन पे की तकनिकी जानकारी के आधार पर ताज मोहम्मद को दिनाॅक 24.04.2026 को योजना बनाकर पकडने में पुलिस टीम को सफलता मिली।*
➡️ ताज मोहम्मद से पुछताछ में बताया कि बिलासपुर के उपरोक्त स्थानो में अपनी साथी वसीम के साथ फ्लैटो में चोरी कर बरामद सोने एवं चांदी के जेवरातो को स्वयं ही सोना गलाने वाली चिमनी से गलाकर अपने पास छुपाकर रखना बताया जिसे ताज मोहम्मद की निशानदेही पर कुल 35.34 ग्राम गला हुआ सोना व चिमनी बरामद किया गया है।
➡️ ताज मोहम्मद से पुछताछ पर बताया कि घटना समय के 02 दिन पूर्व दिल्ली मेरठ से मोटर सायकल से यह और वसीम बिलासपुर आये थे चोरी करने के लिये स्थान चिन्हांकित करने के बाद चोरी करने फ्लैट में घुसे थे दो फलैट में चोरी कर चुके थे तिसरे अपार्टमेंट में घुसकर ताला कुन्दा तोड रहे थे तब किसी पडोसी ने इन्हे देख लिया तब ताज मोहम्मद मोटर सायकल से दिल्ली भाग गया एवं वसीम मोहम्मद पैदल भागकर ट्रेन से दिल्ली चला गया, मोटर सायकल को वसीम छुपाकर रखा है।
*नाम गिरफ्तार आरोपी:- ताज मोहम्मद उर्फ ताज पिता इलियास उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम समयपुर थाना मुंलैगी जिला मेरठ (उ.प्र.)*
*बरामद संपत्ति:- गला हुआ सोना 35.34 ग्राम किमती करीब 499000 रू, सोना गलाने का चिमनी।*
घटना की सूचना पर *उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से)* द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपीयो को पकडने निर्देिशत किया गया था जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक *सी.सी.टी.वी. फुटेज* खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई घटना स्थल पर उपलबद्ध *फ्रिगर प्रिंट* एकत्र किया गया, *डाॅग स्काॅट* की मदद से अज्ञात चोरो के भागने के मार्ग की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई, आस पडोस के लोगो से पुछताछ पर संदेहियो की शिनाखतगी होने पर उपलबद्ध फोटोग्राफ फुटेज को विभिन्न प्रदेशो की पुलिस को पहचान कार्यवाही हेतु प्रसारित किया गया जो संदेही की पहचान दिल्ली मेरठ के ताज मोहम्मद व वसीम मोहम्मद के रूप में हुई। चोरो की शिनाखत होने पर *ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम दिल्ली व मेरठ रवाना कर पुलिस टीम के 20 दिनो तक कैम्प कर पुछताछ व जानकारी हासिल कर दिनाॅक 24.04.2026 को ताज मोहम्मद को मेरठ से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।*
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन * निमितेश सिंह* , निरीक्षक *एस.आर.साहू* थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक *गोपाल सतपथी* प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरी. पूरन सिंह, कमलेश बंजारे, ओ.पी. कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहूल सिंह, देवमुन सिंह पुहुप, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, विकास राम, रवि यादव, महादेव कुजुर, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, आशीष राठौर, देवेन्द्र शर्मा व अन्य की उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
