जहां दिन दहाड़े लुट हो रही ऐसे में करीब तीन लाख के जेवर कपड़े भरा सूटकेश कोई भूल जाए और सही सलामत मिल जाए तो किस्मत की बात है।

* करीब 03 लाख रूपये की सोने चांदी एवं कपड़ा सहित भूले बैग को बैग स्वामी को सौपा गया।* 

* दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि बैग स्वामी बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास अपना बैग भूल गया था।*

* सीसीटीव्ही के अवलोकन एवं तस्दीक बाद बैंग स्वामी को सौपा गया।* 

बिलासपुर,21.04.2026 की रात्रि करीबन 01.30 बजे शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला अपने ससुराल बिलासपुर आया था। बस से उतरने के बाद वह अपना बैग जिसमें सोने चांदी एवं कपड़ा रखा था, उसे भूलवश शिवघाट के पास छोड़कर चला गया था। रात्रि गस्त के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर बैग को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया एवं बैग मालिक की पतासाजी की गई, सीसीटीवी खंगालने के बाद बैग मालिक शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का होना पाया गया एवं उसे तलब कर बैग में लगा ताला खुलवाया गया, जिसने बताया कि बैग में करीब 03 लाख रूपये का सोना चांदी एवं कपडा है, जिसे सुरक्षित पाकर बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *