बिलासपुर, राजनांदगांव की कांग्रेस की पूर्व मेयर हेमा देशमुख ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण बिल नहीं लाया अन्यथा कांग्रेस इसका समर्थन करती महिला बिल की बजाय भाजपा ने परिसीमन बिल लाया इसलिए कांग्रेस ने विरोध किया भाजपा अगर परिसीमन को छोड़ कर महिला आरक्षण बिल लाती तो कांग्रेस उसका समर्थन करती लेकिन भाजपा की मंशा ही नहीं है जो बिल 2023को पास हो गया उस महिला आरक्षण बिल को भाजपा ने नहीं लाया , महिला कांग्रेस इसका विरोध करेगी, महिलाएं आंदोलन करेंगी, महिलाओं को पांच सौ में सिलेंडर नहीं देगी मोदी सरकार, रेडी टू इट का काम महिला सहायता समूह को नहीं दे रही दे रही, सभी महिलाओं को महतारी वंदन नहीं मिल रहा भाजपा की मेयर पूजा विधानी खुद महतारी वंदन लेती है लेकिन बाकी महिअओ को जिनको नहीं मिल रहा उनके लिए कुछ नहीं बोलती क्या ये महिलाओं के साथ अन्याय नहीं है। भाजपा सीट बढ़ाने के लिए बिल लाई थी बिहार यूपी की सीट बढ़ाकर अपना राजनीतिक खेल करना चाहती थी इसलिए महिला आरक्षण बिल की बजाय परिसीमन बिल लाई जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है, कांग्रेस 1989से महिला आरक्षण को लेकर को प्रयास कर रही है। कांग्रेस महिलाओ को 33प्रतिशत आरक्षण दिलाने प्रयास आगे भी करेंगी। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, पिंकी बत्रा, सीमा घृत श, संध्या तिवारी, सीमा पांडे,शिल्पी तिवारी , शहजादी कुरैशी, प्रीति पाटनवार, सहित कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेत्री शामिल थी
