बिलासपुर संबलपुर, तहसील नांदघाट जिला बेमेतरा के खसरा नंबर 370 में शासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ डेमोलिशन की कार्यवाही हेतु जारी तहसीलदार द्वारा जारी आदेश दिनांक 23.04.26 के प्रभाव एवं प्रचलन पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने लगाई रोक और याचिकाकर्ता गण की बेदखली नहीं करने का आदेश दिया। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने आदेश जारी किया। मामले में अधिवक्ता प्रतीक शर्मा ने पैरवी की।
