बिलासपुर से दिल्ली सप्ताह में केवल चार दिन कोलकाता दो दिन और प्रयागराज एक दिन ही फ्लाइट उपलब्ध।

एलाइंस एयर का समर शेड्यूल अंततः जारी हुआ 

बिलासपुर में पर्याप्त यात्री होने के बाद भी उड़ाने घटाई गई 

अन्य एयरलाइंस कंपनियों को लाए बगैर बिलासपुर को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलेगी 

बिलासपुर 22 अप्रैल हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति दे एलाइंस एयर के द्वारा अंततः जारी किए गए अपने समर शेड्यूल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिवाय एक दिन दिल्ली के लिए शाम को फ्लाइट मिलने के अलावा ईसमें कोई भी बुनियादी बदलाव नहीं है। समिति ने बताया कि इस शेड्यूल में भी प्रयागराज के लिए सप्ताह में केवल एक दिन उड़ान उपलब्ध है जबकि 2021 से 24 के बीच प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान उपलब्ध होती थी और रायपुर तक से यात्री आकर बिलासपुर प्रयागराज फ्लाइट का उपयोग करते थे। 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 2021 से 24 के बीच उड़ान योजना में बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली 4 दिन उड़ान उपलब्ध थी और उसमें लगभग 80% ऑक्युपेंसी थी इसके बावजूद इस उड़ान को कम करना समझ से परे है। समिति ने कहा कि इसी तरह बिलासपुर से दिल्ली 2021 से 24 के बीच सप्ताह के सातों दिन उड़ने उपलब्ध होती थी और अच्छी ऑक्युपेंसी से चलती थी फिर भी उसे घटाकर सप्ताह में चार दिन चलाया जा रहा है जो कि यात्रियों की उपलब्ध संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। समिति ने कहा कि वस्तुत बिलासपुर में यात्रियों का टोटा नहीं है बल्कि एलाइंस एयर के पास विमान की कमी है जिसके कारण यह उड़ाने कम की गई है और इससे लोगों में यह धारणा बनती है के शायद बिलासपुर में यात्री नहीं है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति शीघ्र ही इस विषय पर एक प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों को बताएगी के बिलासपुर से उड़ानों में पर्याप्त यात्री मौजूद होने के बावजूद उड़ाने घटाई गई हैं और उसका कारण एयरलाइंस के पास विमान की कमी है ना कि बिलासपुर में यात्रियों की कमी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*रोवर्स ने राहगीरों को किया शरबत का वितरण बिलासपुर, 21…
Cresta Posts Box by CP