पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन।

*मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास कर रही कांग्रेस : कौशिक*

विलासीपूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में जिला मंत्री गायत्री दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री  ने कहा कि विकसित भारत के लिए लिए जा रहे जरूरी फैसलों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है और हर सुधार को खारिज करने में लगी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर भी खो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि आज कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्रीय दलों के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रही है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए प्रधानमंत्री जी ने दुख जताया कि जब यह प्रस्ताव गिरा, तब कांग्रेस, DMK, TMC, सपा जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं, जो नारी सम्मान के खिलाफ है।

इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री  ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध दरअसल देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह करोड़ों बहनों की उम्मीदों पर सीधा आघात है। श्री कौशिक ने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नारी सशक्तीकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, लेकिन विपक्ष की संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड साफ दिखाई दे रहे हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई हो, बल्कि बार-बार ऐसे अवसरों पर इन्होंने बाधा उत्पन्न की है। उनकी यह सोच नारी सशक्तिकरण के विरुद्ध है और देश की प्रगति में भी बाधक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कायम प्रकरण संख्या - 02,धारा - 34(1)क, 34(2),59(क),जप्त मदिरा -…
Cresta Posts Box by CP