सड़क निर्माण कार्य में अव्यवस्था उड़ती धुल का गुब्बार नगर निगम की पाइप लाइन बिछाने का अधूरा कार्य को लेकर नागरिकों द्वारा देवरी खुर्द मोड़ पर सांकेतिक चक्का जाम
चक्का जाम के पूर्व जिले के प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को लेकर मौके पर आंदोलन कारियों से चर्चा कर समाधान निकाला चक्का जाम नहीं करने का आग्रह
बिलासपुर 18.04.2026- लाल खदान ओव्हर ब्रिज से लेकर पूराना पॉवर हाउस चौक तक दोनों ओर की सड़क पर एक साथ एक तरफ लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य एवं दूसरे तरफ नगर निगम बिलासपुर द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सड़क के किनारे पाइप डालने का काम एक साथ चलाया जा रहा था जिससे प्रतिदिन पिछले एक सप्ताह से यातायात बाधित हो रहा था। सड़क निर्माण के कारण धूल और मिट्टी का गुबार फैल गया जिससे सडक के किनारे व्यवसायी एवं निवासियों को परेशानी हो रही थी। इन समस्याओं का कोई हल विभाग द्वारा नहीं निकाला जा रहा था। नियमानुसार पानी का छिड़काव होना चाहिए जो नहीं हो रहा था, नागरिकों ने एक मत होकर एसडीएम बिलासपुर को लिखित पत्र देकर चक्का-जाम करने की चेतावनी दी थी, सुबह 10.00 बजे चक्का जाम करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हो गये थे।
एसडीएम बिलासपुर के तरफ से बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश चंद्र साहू माके पर उपस्थित हुए और उन्होंने नागरिकों से निवेदन किया कि आपकी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग से एसडीओ ग्रोवर ठेकेदार का साइड इंजिनियर नगर निगम से जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी तोरवा जोन आयुक्त श्रीमती मधुलिका सिंह इंजिनियर चंद्रशेखर साहू मौके पर उपस्थित है। आपके समस्याओं पर बातचित कर समाधान निकाल लिया जायेगा चक्का जाम न करें। आंदोलनकारियों सड़क पर उपस्थित होकर नारेबाजी कर रहे थे चक्का के लिए सड़क के बीच पहुंच गये थे तहसीलदार के अनुरोध पर बातचित करने राजी हो गये सड़क किनारे विभागीय अधिकारियों एवं आंदोलनकारियों के बीच चर्चा हुई जिसमें निम्न बिंदुओ पर सहमति बनी –
1. पानी का छिड़काव सुबह 6.00 बजे से प्रारंभ होगा प्रत्येक 2 घंटे बाद छिड़काव चलता रहेगा।
2. सड़क निर्माण का कार्य पहले एक तरफ की सड़क का पूर्ण होगा तभी दूसरी तरफ की सड़क पर कार्य प्रारंभ किया जावेगा।
3. नगर निगम के पाइप बिछाने का कार्य मंगलवार तक पूरा कर लिया जावेगा। पाइप बिछाने के समय किसी भी तरह सड़क जाम या यातायात बाधित न हो इसका ध्यान नगर निगम के अधिकारी व ठेकेदार रखेंगे।
4. सड़क निर्माण का कार्य का विवरण विभाग द्वारा बोर्ड लगाकर जनता को दिया जावेगा जिसमें कार्य के एजेंसी का नाम कार्य के प्रारंभ की तिथि कार्य के समाप्त की तिथि कार्य का लागत स्पष्ट रूप से उल्लेखित रहेगा।
5. 7 दिन के अंदर एक तरफ के सड़क का डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जावेगा।
विभागीय अधिकारियों ने तहसीलदार बिलासपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक गंगन कुमार के समक्ष आश्वस्थ किया की नागरिकों द्वारा उठाये गये सभी बिंदुओ पर गंभीरता से कार्य करते हुए आज की सहमति का पालन किया जावेगा।
आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय पार्षद इब्राहिम खान पूर्व पार्षद परदेशी राज पार्षद प्रत्याशी ब्रम्हदेव सिंह पूर्व सरपंच देवरी खुर्द मनिहारी निषाद पूर्व सरपंच देवरीखुर्द पंचू नेताम अल्ताफ कुरैशी रेल्वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साकेत मिश्रा मण्डल अध्यक्ष राजा व्यास अमितेश राय बापी डे चुग्गा अवस्थि विनोद यादव चित्रलेखा साहू वाहिदा खान फरिदा बेगम आरती ठाकुर दिव्यानी राज सोनम सोनी आकंक्षा राज ऋचा वैष्णव विवेक मोढ़क विधायक प्रतिनिधि सीताराम रतनेश राजेन्द्र सिंह आशु राज रफिक खान अमर सिंह जैक आदिल किशोर तिवारी आकाश केंवट अक्षय सिंह डॉ. डी श्रीनिवास राव सहित आस पास के प्रभावित व्यवसायी एवं निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
