
फरार आरोपी नागेन्द्र राय को पकडने गये पुलिस टीम के साथ फरार आरोपी के परिजन के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार ।
गिरफ्तार आरोपी:-
(01) उद्याचल राय पिता नागेन्द्र राय उम्र 33 वर्ष निवासी राजवंश भवन लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ0ग0)
(02) सुब्रत राय पिता अश्वनी राय उम्र 27 वर्ष साकिन राजवंश भवन लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ0ग0)
बिलासपुर 14.04.2026 को थाना मस्तुरी के अपराध क्रमांक 736/2025 धारा 109(1),3(5) BNS एवं 25,27 आम्र्स एक्ट के आरोपी नागेन्द्र राय निवासी लालखदान तोरवा के निवास पर पुलिस टीम द्वारा दबिस दी गई दबिस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी नागेन्द्र राय के निवास स्थान पहुंचकर आरोपी नागेन्द्र राय के परिजन को दरवाजा खोलकर तलाशी में सहयोग करने हेतु कहने पर सहयोग से इंकार करते हुयें काफी देर के बाद दरवाजा खोलने पर घर की तलाशी के दौरान नागेन्द्र राय का भतिजा सुब्रत राय तथा उसका पुत्र उद्याचल राय आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुये झुमा झपटी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कियें आरोपीगण के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं विवेचना के दौरान दिनाॅंक 15.04.2026 को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
