
बिलासपुर – खपरगंज, मसानगंज, तेलीपारा, मगरपारा, तालापारा, राजेन्द्र नगर जूनी लाईन नेहरू नगर में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कटौती मेंटेनेंस के नाम पर हो रही विद्युत कटौती के विरोध में पदेश प्रवक्ता अभय नरायण राय नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर भरत कश्यप की उपस्थिति मे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन के साथ कांग्रेसजन नेहरू नगर जोन कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री बी बी नेताम को ज्ञापन सौपा एवं समस्याओं को लेकर चर्चा की प्रतिनिधि मण्डल ने कार्यपालन यंत्री को बताया कि नेहरू नगर जोन में नेहरू नगर जरहाभाठा सहित पूरे जोन क्षेत्र में स्थित कालोनियों एवं मोहल्लो में विद्युत कटौती से आमजन परेशान है पार्षद होने के नाते शिकायते प्राप्त हो रही है। बहुत सारे ट्रांस्फार्मर की स्थिति खराब है ट्रॉस्फार्मर एवं तार खुले हुए है जिससे कभी भी दुर्घटना सम्भावित है। वही विद्युत कटौती से वरिष्ठजन गर्मी में परेशान है, छात्र-छात्राओं का प्रवेश संबंधित प्रतियोगी परिक्षाओं का समय है जिससे वे तैयारी नहीं कर पा रहे है। समय रहते अधिकारी एवं कर्मचारी इन समस्याओ पर ध्यान देवे।
कार्यपालन यंत्री नेताम ने प्रतिनिधि मण्डल से ज्ञापन लेते हुए बिन्दुवार चर्चा की और अस्वस्थ किया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से कार्य कर रहे है जहॉ से भी शिकायत प्राप्त होगी तत्काल सुधार किया जावेगा। घोषित मेंटेनेंस को लेकर उन्होंने कहा कि मानसून पूर्व का मेंटेनेंस उपभोक्ताओं को सूचना देकर समयबद्ध किया जा रहा है यह आवश्यक कार्य है इसे जल्द ही पूरा कर लिया जावेगा।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतो को लेकर विभाग के प्रमुख अधिकारी को आज ज्ञापन सौपा गया है चर्चा की गई है समस्या के समाधान नहीं होने पर आगे की कार्यवाही तय की जावेगी।
प्रतिनिध मण्डल में पदेश प्रवक्ता अभय नरायण राय नगर निगम नेताप्रतिपक्ष भरत कश्यप पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन पूर्व पार्षद एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा घृतेश वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद रमाशंकर बघेल यूवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ऋषि कश्यप यूवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष वकार खान रिजवान खान मोनू ठाकुर आदि शामिल रहे।
