भाजपा जिला अध्यक्ष पटवारी के हटाए जाने पर प्रशासन पर हुए नाराज, कांग्रेसी विधायक के कहने पर पटवारी को कर दिया अटैच, जिला अध्यक्ष बोले वापस लाओ पटवारी को

बिलासपुर, ,कांग्रेस विधायक के शिकायत पर अमागोहन के पटवारी अंकित स्वर्णकार को को हटाए जाने पर गांव वालों के साथ मिलकर भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने प्रशासन से  नाराजगी जाहिर की है , साथ ही पटवारी को वापस लाने की मांग की है,मोहित जायसवाल ने बताया कि कल कोटा  के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के साथ पटवारी के मनमानी की शिकायत की थी और हटाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल पटवारी को अटैच कर दिया , इससे ग्रामीण नाराज हो गए और मोहित जायसवाल से मामले की शिकायत की मोहित जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिल कर कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की कहा कि जिस पटवारी को प्रशासन ने अच्छे काम का इनाम दिए उसे ही बिना जांच के कलेक्टर ने हटा दिया था, पटवारी को लेकर कोटा विधायक और जिला अध्यक्ष आमने सामने आ गए है , प्रशासन से मौखिक शिकायत करते हुए जिला अध्यक्ष ने  की नया पटवारी जिसको पदस्थ किया गया है उस पर भ्रष्टाचार के आरोप है जबकि पुराने पटवारी ने सरकारी जमीन अवैध कब्जे से बचाई जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ उसका अवैध कब्जा पटवारी निकाल रहा है तो उसके खिलाफ कांग्रेसी शिकायत कर रहे है और प्रशासन ने बिना जांच उसे अटैच कर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि अगर कार्रवाई के करना था तो पहले जांच करा लेते दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होती तो आपत्ति नहीं थी लेकिन बिना जांच कांग्रेसी विधायक के शिकायत पर पटवारी को अटैच करना गलत है उसे वापस नियुक्त किया जाए, मामले तहसीलदार की जिम्मेदारी है तहसीलदार ने पटवारी को बलि का बकरा बना दिया। जो पटवारी भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रहा सरकारी जमीन बचा रह है प्रशासन ने उसको ही कांग्रेस विधायक के कहने पर  बिना जांच हटा दिया बड़े आश्चर्य की बात है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे राजीव भवन राजधानी मे…
Cresta Posts Box by CP