मस्तूरी में धान उठाव में फर्जीवाड़ा, कलेक्टर से शिकायत, मिलर और सोसायटी सरकार को लगा रहे चुना ।

धान खरीदी केंद्र में राइस मिल एवं समिति प्रबंधन के द्वारा 1490.40 क्विंटल धान अनियमितता के संबंध में तत्काल कार्रवाई हो।

बिलासपुर सेवा सहकारी समिति मर्या. एरमसाही पं.क्र 687 शाखा मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. में 24.03.2026 को हरि ओम राइस मिलर के द्वारा 338.40 क्विंटल धान का डि.ओ. एक ही गाड़ी में ले जाना संभव नहीं है? जिसका गाड़ी नं. CG1255222 में बिना धान के ही कंप्यूटर में एंट्री कर डी.ओ नील किया जा रहा है जो की बहुत ही गलत है समिति के कर्मचारी एवं राइस मिलर के द्वारा सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिसकी शिकायत कई बार किया जा चुका है फिर भी किसी भी प्रकार का शासन के द्वारा भौतिक सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है एवं कार्यवाही किसी के ऊपर नहीं किया जा रहा है इससे स्पष्ट हो रहा है सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का मिलीभगत है

-26.02.2026 को सभी कार्यालयों में आवेदन देकर अवगत कराया गया फिर भी अभी तक के किसी प्रकार के कोई भी कार्यवाही नहीं हो रहा कृपया कार्यवाही तुरंत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
➡️ *सट्टे में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध बड़े स्तर पर…
Cresta Posts Box by CP