
* थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
* आरोपियों द्वारा चोरी की गई संपत्ति – 16 नग बकरा, 15 नग बकरी, 06 नग पीठी कुल 37 नग कुल कीमती 77000 रुपए।
* आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति – 04 नग बकरे को दुकान में काटकर बिक्री रकम 4000 रुपए।
* प्रकरण के अन्य आरोपियों फरार हैं जिनकी पतासाजी किया जा रहा है।
*नाम आरोपी -*
01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
– प्रार्थी के द्वारा 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।
