चोरी का जेवर गिरवी रखने वाली सदर बाजार की ज्वेलर्स खुशबू अग्रवाल गिरफ्तार भाजपा नेता देवेश सोनी ने भी रखा था चोरी का सोना गिरवी उस पर कार्रवाई नहीं ।


*प्रार्थी के नाबालिक पुत्र के साथी विधि से संघर्षरत् बालकों व अन्य आरोपियों द्वारा डरा धमका कर घर के सोने चांदी के जेवरों को मंगा कर बिक्री एवं गिरवी रखने वाले गिरोह पर सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*

*प्रार्थी के नाबालिक पुत्र को डरा धमका कर लिये गये लगभग 15 तोला सोना एवं चांदी किया गया जप्त।*

*सरकण्डा पुलिस द्वारा रिपोर्ट की गई मशरूका को शत् प्रतिषत् किया गया जप्त।*

*विधि से संघर्षरत् 3 नाबालिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 1 आरोपी फरार।*
—————————————————-
प्रार्थी सुशील शर्मा पिता स्व श्री छोटे लाल शर्मा उम्र-50 वर्ष, निवासी- मौसम विभाग के पास , वार्ड नंबर- 49,बहतराई , थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके नाबालिक पुत्र को उसके दोस्त विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा डरा धमका कर ब्लैकमेलिंग कर एवं जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के घर के सोने चांदी के जेवरों को मंगाकर अलग-अलग स्थानों में गिरवी एवं बिक्री कर दिये जाने की शिकायत पर थाना सरकण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिये गये, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, प्रकरण में विधि से संघर्षरत् बालकों द्वारा प्रार्थी के पुत्र के साथ मिलकर सभी अपने-अपने घर से सोना लाकर बेचकर व गिरवी रखकर थार वाहन खरीदने एवं घूमने फिरने की योजना बनाये थे, प्रार्थी के पुत्र से उसके घर से सोना मंगाये तथा अन्य साथियों द्वारा नकली सोना दिखाकर छल पूर्वक प्रार्थी के पुत्र के असली सोना को बेच दिये तथा लालच बढ़ने पर प्रार्थी के पुत्र को डरा धमका कर ब्लैकमेलिंग करके उसके घर का और अधिक सोना मंगाये जिसे सहयोगी प्रियांशु पनिकर, आदित्य पाण्डेय, सौर्य क्रोल्या उर्फ बिट्टू, सूर्यभान सिंह उर्फ सैम के सहयोग से मुत्थुट फायनेंस कंपनी एवं सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शॉप के संचालक देवेश सोनी के पास गिरवी रखवाये एवं खुशबू अग्रवाल के पास बिक्री कर दिये। बिक्री रकम को विधि से संघर्षरत् बालकों एवं आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिया गया, प्रकरण में शामिल 3 विधि से संघर्षरत् बालकों एवं 4 आरोपियों प्रियांशु पनिकर, आदित्य पाण्डेय, खुशबू अग्रवाल, शौर्य क्रोल्या को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं एक आरोपी फरार है, प्रकरण में गिरवी एवं बिक्री किये गये माल मशरूका को जप्त किया गया है।, पुलिस के मुताबिक देवेश सोनी के पास लाइसेंस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, सरकार को नियम से काम करना था , जब…
Cresta Posts Box by CP