बिलासपुर, जूता पहनकर घर में घुसना पाश्चात्य संस्कृति अपना ली गई है । लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़े है , सहज सरल सीएम साय आम आदमी की तरह ही व्यवहार करते है , और चीजें आम लोग भी सार्वजनिक जीवन में नोट करते है, भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे के घर पहुंचे ने आम लोगों की तरह घर में घुसने से पहले जूता उतार दिया , इसको कोई देख नहीं पाया बाद में सुरक्षा गार्ड जूते के पास दिखे ,, जबकि अधिकारी कर्मचारी जूता पहन कर घुस गए , किसी ने मुख्यमंत्री की सज्जनता को फलो नहीं किया बात छोटी सी है लेकिन सीएम की सज्जनता दिखी आस पास खड़े लोग सीएम के इस व्यवहार से खुश हुए, हालांकि सीएम अगर ऐसा नहीं भी करते तो सुरक्षा कारणों से उसे गलत नहीं माना जाता, लेकिन सज्जनता तो सज्जनता है।और बड़ा व्यक्ति अगर सज्जनता दिखाये तो लोग उसकी तारीफ जरूर करते है।
