ए वी एम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में समारोह आयोजित।

बिलासपुर ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आधारशिला विद्या मन्दिर न्यू सैनिक स्कूल में महिलाओं के सम्मान में एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीतू श्रीवास्तव एवं श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में महिलाओं के प्रति आदर और समानता की भावना विकसित करना था।अतिथियों का स्वागत लधुपौध भेंट करके किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में सुश्री रुचि देवांगन द्वारा गणपति वंदना की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एस के जनास्वामी सर ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और सम्मान दिया जाए तो वे समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। वहीं रोविन सर प्रयास अकादमी के विद्यार्थियों को विज्ञान और एस्ट्रो पर आधारित पोस्टर बनाने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अतिथियों का सम्मान स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या श्रीमती जी आर मधुलिका ने विद्यालय की गतिविधियों के साथ-साथ AVM एवं NSS के कार्यों की जानकारी दी। इसी क्रम में विकास सर ने SIP कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में आगामी मेगा एजुकेशन एक्सपो का कर्टन रेज़र भी प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों और अतिथियों में उत्साह देखा गया।

 अंततः विद्यालय के चेयरमेन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं की प्रगति ही समाज की सच्ची प्रगति है ।  

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सुश्री भूमिका शेंगाले और श्रीमती अनामिका उपाध्याय ने किया।

: इन महिलाओं का विभिन छेत्रों मे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिनमे सुनीता राजवाड़े  एवम स्वसहायता महिला समूह रतनपुर कोरबाभावर जिन्होंने नशा मुक्ति के लिए अपने गांव व अन्य महिला समूहों को प्रेरित किया और शराब बंदी मैं सफलता प्राप्त कर समाज को प्रेरित किया,मौसमी पात्रा  जिन्होंने सरकारी स्कूल मे इंग्लिश विषय को रोचक बना कर नवीन प्रयोग किया , डॉ आरती पांडे  ने करोना मैं अपनी कार्यशैली से सिम्स मे अपनी सेवाये दी,पलक जायसवाल  ने विजडम ट्री फाउंडेशन से सामाजिक सेवा का उल्लेखनीय कार्य कर रही है,डॉ दीप्ति मिश्रा ने आपने प्रोफेशन के साथ माउंट एवरेस्ट पहुँचने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनी ,आंचल पांडे  ने ओडीआई व कथक नृत्य के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति से बिलासपुर का नाम रोशन किया,श्रद्धा मंडल ने शास्त्री संगीत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है सीमा ठाकुर जी ने रोटरी क्लब के माध्यम से सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया है,आसमा खान  इनरव्हील क्लब से निरंतर सेवा के कार्य कर रही है,, रितु साहू  ने पत्रकारिता के क्षेत्र मे अपना योगदान देकर समाज सेवा में योगदान दिया,सरिता सिंह कंवर ,शारदा राजपूत स्कूल शिक्षा पर विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया सुमोना राय एव चंपा भट्टाचार्य अपोलो को स्वस्थ सेवा मै अपने विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया,डॉ अनुभूति प्रजापति  को एक आहारविसेसज्ञ है,डॉ शिखा सिंह  फिजियो थेरापिस्ट ,डॉक्टर सुनीता वर्मा जिन्होंने विगत चार दशक से स्वस्थ सेवाओं मैं योगदान के लिए सम्मानित किया गया,डॉ आकांक्षा दीक्षित ने इस्त्री रोग मे विशिष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया,चंपा भट्टाचार्य को कला एवम संगीत के लिए ,शारदा पांडे को खेल मैं निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया,डॉक्टर रीमा ताम्रकार,प्रीति टेकर, ममता द्विवेदी, सीमा पांडे  को राजनीति व छत्तीसगढ़ी वयजन के लिए सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*न्यायधानी बिलासपुर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सिटी केयर…
Cresta Posts Box by CP