
* छत्तीसगढ़ को विश्वस्तरीय रेल सुविधाओं से लैस करने हेतु सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा कदम
* रायपुर–दिल्ली स्लीपर वंदे भारत, बिलासपुर पुरी वंदेबभारत सहित कई नई ट्रेनों का प्रस्ताव
* रायपुर के यातायात के दबाव को कम करने मंडी गेट,कचना, सहित अन्य स्थानों पर चौड़ी एवं ऊंची अंडरब्रिज ( आर यू बी )निर्माण का प्रस्ताव
रायपुर, 17 फरवरी।
रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर डीआरएम कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सांसदों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि छत्तीसगढ़ देश को सर्वाधिक रेल राजस्व देने वाले राज्यों में अग्रणी है, इसलिए प्रदेश को आधुनिक, सुरक्षित और समयबद्ध रेल सुविधाएं मिलना छत्तीसगढ़ का नैसर्गिक अधिकार है।
बैठक में सांसद अग्रवाल ने यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न प्रस्ताव रखे— रायपुर से राजधानी दिल्ली के लिए स्लीपर कोच युक्त वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजने के निर्देश। बिलासपुर–रायपुर–पुरी वंदे भारत : धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी रायपुर–जबलपुर वंदे भारत : मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ संपर्क सुदृढ़ करने हेतु। दुर्ग–अंबिकापुर नई वंदेभारत ट्रेन , बिलासपुर–गोवा सीधी ट्रेन
बिलासपुर–नाथद्वारा सीधी ट्रेन, सहित रायपुर से नए अन्य ट्रेनों का प्रस्ताव रखा ।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं रेल मंत्री से, रेल्वे बोर्ड के अधजलीकारियों से भेंट कर इन प्रस्तावों को स्वीकृति दिलाएंगे।
उन्होंने सुझाव दिया कि
विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत के समय में संशोधन किया जाना चाहिए
समता एक्सप्रेस को हरिद्वार तक विस्तार। जम्मूतवी एक्सप्रेस को अमृतसर मार्ग से संचालित करने का सुझाव। भगत की कोठी को प्रतिदिन करने तथा दल्लीराजहरा–दुर्ग ट्रेन को प्रतिदिन चलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही व मुंबई–नागपुर एवं नागपुर–पुणे ट्रेनों का बिलासपुर तक विस्तार करने योजना व प्रस्ताव तैयार करने कहा ।
सांसद श्री अग्रवाल ने भाटापारा स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने वह कोविड काल में बंद हुए सभी ट्रेनों को प्रारंभ करने एवं जिस स्टेशनों पर ट्रेन के स्टॉपेज बंद कर दिया कैसे उन्हें पूरा प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा।
श्री अग्रवाल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन
रायपुर एवं दुर्ग सहित अन्य स्टेशनों पर ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के अंतर्गत धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। ड्राइंग-डिजाइन अनुमोदन में देरी पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आज बैठक में अन्य लिए गए मुख्य निर्णय में सरोना, मंदिर हसौद एवं WRS स्टेशनों को भविष्य के रायपुर स्टेशन के नए जंक्शन के रूप में विकसित करना। रायपुर मंडी गेट, कचना और जोरा में प्रस्तावित अंडरपास की ऊंचाई-चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश। सरोना, भिलाई, हथबंद एवं निपनिया स्टेशनों के निर्माण कार्य अप्रैल–जून तक पूर्ण करने की समय-सीमा।
सांसद ने बस्तर अंचल की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे केवल राजस्व का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का दायित्व भी है। उन्होंने जगदलपुर–दुर्ग रेल सेवा पुनः प्रारंभ करने तथा भूमि देने वाले प्रभावित परिवारों को रोजगार/नौकरी देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
बैठक में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर एवं राजनांदगांव स्टेशनों पर एम्बुलेंस व डॉक्टर तैनाती। गढ़ कलेवा केंद्र की स्थापना महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से सभी प्रमुख स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी खान-पान केंद्र खोलने, शहर में पोस्ट ऑफिस आधारित टिकट सुविधा एवं ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या में वृद्धि को कहा गया ।
सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा— “रैक की कमी या व्यावसायिक घाटे का बहाना बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। आज बैठक में लिए गए निर्णय के सभी प्रस्ताव तत्काल रेल बोर्ड को भेजे जाएं, आवश्यकता पड़ने पर मैं स्वयं सभी सांसदों के साथ रेल मंत्री से चर्चा कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित कराऊंगा।”
बैठक में सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद प्रतिनिधिगण, महाप्रबंधक द पु मध्य रेल तरुण प्रकाश , डीआरएम दयानंद सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे
