जैन इंटरनेशन, ब्रिलियंट पब्लिक , लोयला , सेंट फ्रांसिस सहित दर्जन भर से ज्यादा स्कूल स्कूल को कलेक्टर का नोटिस।

बिलासपुर,जिले में समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण का कार्य यूडाइस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस तारतम्य में जिला कार्यालय के बार-बार निर्देश के बाद भी कई विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, अतः जिन विद्यालयों में कम संख्या में अपार आईडी निर्माण किया गया है या बच्चों के आधार नंबर की एंट्री यूडाइस पोर्टल में नहीं की गई है, ऐसे 15 अशासकीय विद्यालयों को कलेक्टर बिलासपुर ने लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों को गंभीर चेतावनी देते हुए, निम्नानुसार विद्यालय (लोयला उ.मा. विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतराई, फेरीक्वीन विद्यालय भारतीय नगर, एसईसी रेल्वे अंग्रेजी मा.विद्यालय, ड्रीमलैण्ड अरविंद नगर बिलासपुर, बर्जेश अंग्रेजी मा. विद्यालय, चैतन्य टैक्नो तोरवा, सेंट फ्रांसिस अंग्रेजी मा., फ्रेग्रेश कॉन्वेंट, फ्यूचर साइन अंग्रेजी मा., न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल, सीता देवी नेवसा, जैन इंटरनेशनल स्कूल, विवेकानंद उ.मा. बसहा, केन्द्रिय जेल बिलासपुर) की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही किये जाने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

उपरोक्त निर्देश के अनुपालन में संबंधित विद्यालय अपार आईडी एवं आधार नंबर की एंट्री पूर्ण करावें तथा समयावधि में स्पष्टीकरण संतोषप्रद प्राप्त नहीं होने की दशा में संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर ,9:00 बजे करीबन टेलीफोन एक्सचेंज रोड राजकिशोर नगर में…
Cresta Posts Box by CP