खनिज के अवैध परिवहन पर 04 हाइवा व 01 माज़दा वाहन जप्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई।

बिलासपुर ,कलेक्टर  के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 16/02/2026 व 17/02/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा अशोक नगर चौक, कोटा, पचपेड़ी क्षेत्र मे खनिज गिट्टी, रेत व ईट मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गयी। जहाँ अशोक नगर चौक क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 02 हाइवा जप्त किया गया।कोटा क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है।पचपेड़ी क्षेत्र मे खनिज रेत का परिवहन कर रहे 01 हाइवा व ईट मिट्टी का परिवहन कर रहे 01 माज़दा वाहन को जप्त किया गया।उक्त वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना सरकंडा, कोटा व पचपेड़ी की अभिरक्षा मे दिया गया हैं।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, तिफरा इंडस्ट्री इलाके के अनव इंडस्टी में लगी आग…
Cresta Posts Box by CP