ग्रामीण महिला से गांजा और बिक्री रकम साढ़े पांच लाख से ज्यादा नगद बरामद, शहर में नशे के 12, मामले पकड़ाए, गांव से लेकर शहर तक गांजा ही गांजा, गली मोहल्ले में धंधा।

* *मादक पदार्थ गांजा का बिक्री करने वाली महिला को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **
धारा 20(बी), 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट

*कुल जप्त – 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 रुपए एवं बिक्री रकम 526000 रुपए कुल जुमला 566000 रुपए

नाम आरोपिया: –

1- श्रीमती काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर

बिलासपुर मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक महिला अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया श्रीमती काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 एवं बिक्री रकम 526000 रूपये कुल जुमला 566000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव , आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1040 विनोद यादव, आरक्षक 1454 ज्वाला सिंह सोनी,आरक्षक 273 ओमकार नेताम,आरक्षक 1165शैलेन्द्र दिनकर, महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार का विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर रायपुर, 16 फरवरी 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…
Cresta Posts Box by CP