देवरहा बाबा मंदिर पहुंचकर अटल श्रीवास्तव ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली ।

देवरहा बाबा मेला ग्राम परसदा मे बोट से पहुंचे

बिलासपुर करगीरोड 16.02.2026- महाशिव रात्री के अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा (कोरी) पहुंचकर देवरहा बाबा महाशिवरात्री मेला में भाग लिया तथा भगवान शंकर का आर्शीवाद प्राप्त किया। विधायक बनने के पश्चात् देवरहा बाबा कल्याण सेवा समिति एवं मेला आयोजन समिति के आमंत्रण पर विधायक पहुंचे थे। विधायक अटल श्रीवास्व ने भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख शांति की कामना की। विधायक के साथ ब्लॉक कॉग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वीणा मसीह मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर मिरी उपस्थित रहे। 

 विधायक अटल श्रीवास्तव कोरी डेम के डूबान गांव परसदा मेला बोट के माध्यम से पहुंचे जहां परसदा गांव के नागरिक पंच सरपंच मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी देवरहा बाबा कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर विधायक का स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्राम पीपरखुंटी मानपुर शिवतराई दवनपुर सरईपाली ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे। लखनपोर्ते एवं उषा पोर्ते खगेन्द्र कवंर विनय सिंह छोटे लाल मरकाम रमेश कुमार रामेश्वर दशरथ आदि की भूमिका आयोजन में रही। 

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समिति की मांग पर मंच निर्माण हेतु 3 लाख रू. की घोषणा करता हूॅ। सड़क निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र सड़क निर्माण पूर्ण कराया जायेगा। विधायक ने मेला समिति को आयोजन में सहयोग राशि देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि सम्पूर्ण आयोजन ग्रामीण एवं प्राकृतिक परिवेश में किया गया है। परसदा (कोरी) घोघा डेम के डूबान का क्षेत्र है जहॉ पर यह भव्य आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, अंबिकापुर के एस डी एम करुण डहरिया द्वारा बुजुर्ग…
Cresta Posts Box by CP