भाजपा पार्षद ने कांग्रेस पार्षद को कहा बदतमीज, , महिलाओं से उलझे भाजपा पार्षद बंधु मौर्य, अशोक विधानी ने माफी मांगकर मामले को किया शान्त, गरीबों के लिये दोनों जिला अध्यक्ष सड़क पर बैठे।

बिलासपुर, नगर निगम की सामान्य सभा के बाहर लिंगीडीह के निवासी ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री पार्षद दिलिप पाटिल लखीराम ऑडिटोरियम के बाहर सड़क पर बैठ गये, घाटों नारे बाजी के बाद सामान्य सभा छोड़कर कांग्रेस पार्षद भी  सदन छोड़ सड़क पर आ गए  पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन कांग्रेसी महापौर से मिलने की जिद करते रहे , महापौर पीड़ितों से मिली हो हंगामे के बीच महापौर ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दिलिप पाटिल अपनी राजनीति चमका रहे है विकास भवन में मिलने नहीं आये और सामान्य सभा में बाधा पहुंचाई है इसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी, लिंगयाडीह में मामला कोर्ट में है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी , अवैध निर्माण हटाए जाएंगे ।

महापौर के समझाने के बीच भाजपा पार्षद बंधु मौर्य ने पार्षद दिलीप पाटिल को बदतमीज बोल दिया जिससे कांग्रेसी पार्षद सहित लिंगयाडीह के लोगों ने बंधु मौर्य को घेर लिया काफी देर तक बहस होते रही , मामला गरमाता देख अशोक विधानी ने हाथ जोड़कर माफी मांग कर मामले को शांत किया, बात शांत हुई तो पार्षद विजय ताम्रकार ने बस्ती के लोगों को किराए में आये हो पैसा नहीं मिला है इसलिए हल्ला कर रहे हो बोल दिया मामला फिर बिगाड़ गया मामला बिगड़ते देखे अशोक विधानी मेयर को लेकर निकल गये

जिले  के दोनों अध्यक्ष ने जनहित के मामले में सक्रियता दिखाई, जबकि पुराने नेता गायब थे लेकिन दोनो युवा अध्यक्ष ने मोर्चा पीड़ितों के साथ और कांग्रेस पार्षद के साथ मोर्चा संभाला और सड़क पर बैठ गए, पहले कभी कांग्रेस का आंदोलन ऐसे नहीं हुआ। शहर अध्यक्ष सिद्धांशु ने कहा कि महापौर केवल भाजपा को नहीं है हमारी भी है हमको मिलने नहीं दिया जा रहा है , हम अपनी समस्या बताने आये हमको रोक  रहे इसलिए सड़क पर बैठ गये है महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि मेयर जनता की है जनता से मिलना चाहिए अंदर जाने से हमको रोका गया हम सड़क पर बैठे महापौर मिलेगी तो उठ जाएंगे।

इधर नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने आरोप लगाया कि पार्षद  बाहर धरने में आये तो सभापति ने प्रस्ताव पास करके विपक्ष के बिना समाप्त कर दिया जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।

सभापति विनोद सोनी ने कहा कि समय दिया गया था कांग्रेसी पार्षद आये नहीं नियंतः सभा समाप्त कर दी गई।

पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा कि हमारे वार्ड की समस्या है लोगो महापौर से मिलने आये है लेकिन महापौर मिलने को तैयार नहीं है, उनके पार्षद महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे है, पार्षद सुनील सोनकर ने कहा इसकी निंदा करते है भाजपा पार्षद ने हमारे पार्षद को बदतमीज कहा है इस विरोध करते है आगे भी करेंगे 

सभापति विनोद सोनी ने सामान्य सभा के बाहर धरना प्रदर्शन को गलत बताया है कहा अगली बैठक में पार्षद पर कार्रवाई करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल      केंद्रीय ट्रेड यूनियनों…
Cresta Posts Box by CP