नगर निगम की हरकत से भाजपा पार्षद परेशान, अजीबोगरीब निगम का नोटिस पार्षद के नाम से , सामान्य सभा में सवाल लगाने के बाद निगम की कार्रवाई , कमिश्नर पर भड़के , वरिष्ट भाजपा नेता विष्णु यादव।

बिलासपुर,2025 बरसात के समय वार्ड के अशोक विहार डबरी पारा साइंस कॉलेज मेन रोड में हुए जल भराव की समस्या का मुख्य कारण बिना नक्शा पास कराया कहीं पर भी किसी भी जगह अपने मन मुताबिक भवन /दुकान निर्माण करने के कारण उत्पन्न हुई थी लोग नाली नाला सड़क की भूमि को दबाकर पड़े आराम से घर बना लेते हैं जिसको रोकने के लिए दिनांक 7 10 25 को पब्लिक के आवेदन के अनुसार तथा 30 4 25 को हवन निर्माण के खिलाफ पार्षद मनोरमा यादव द्वारा आवेदन दिया गया था लेकिन उसे रोकने हेतु कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण सामान्य सभा में पूछे जाने वाले प्रश्न पर अवैध निर्माण संबंधी आवेदन पार्षद मनोरमा यादव द्वारा लगाया गया उसके बाद से आनंद फानन में बिना नक्शा पास कारण निर्माण कर रहे सभी अवैध निर्माणधारीयो को पार्षद की तरफ से सर्वे कराया गया ऐसा लिखित नोटिस जारी कर विजय यादव को पार्षद बताते हुए नोटिस जारी किया गया जिसमें जानकारी लेने पर मैडम प्रीति कंवर द्वारा बताया गया की 17 लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें या स्पष्ट लिखा है कि नोटिस नगर निगम अपनी तरफ से नहीं बल्कि पार्षद के तरफ से जारी कर रहा है नगर निगम के अधिकारी इंजीनियर जोन कमिश्नर जनता को या संदेश देना चाहते हैं कि नगर निगम आप पर कोई कार्यवाही करने का इच्छुक नहीं है केवल पार्षद के कहने से यह कार्रवाई हमें आप लोगों पर करना पड़ रहा है इस नोटिस से या प्रतीत होता है की नगर निगम का कोई दायित्व नहीं है यह दायित्व केवल पार्षद का है इससे यह भी प्रतीत होता है की नगर निगम अवैध निर्माण को रोकना नहीं चाहती बल्कि मौन रहकर और निर्माण करने की अनुमति प्रदान करता है इस नोटिस को जारी कर नगर निगम यह भी संदेश देने का प्रयास कर रहा है कि आप चाहे जितना भी निर्माण करो उसे पर नगर निगम का कोई भी अधिकारी कर्मचारी कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता बल्कि पार्षद करवाई करवाना चाहती है अपनी पूरी जिम्मेदारी को पार्षद के ऊपर मढ़कर अपनी जोबदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं जबकि इन सारे अवैध निर्माणों को रोकना सड़क नाली नाला के संरक्षण संवर्धन की जिम्मेदारी जोन कमिश्नर एवं संबंधित इंजीनियर की है पार्षद आम जनता की समस्याओं क्या ध्यान रखकर इस तरह की जानकारी आवेदन के माध्यम से देते हैं लोगों को बरसात गर्मी ठंड किसी मौसम में जल भराव नाली की समस्या सड़क की समस्या नाले की समस्या ना हो लेकिन जॉन कार्यालय साथ के अधिकारी कर्मचारी इस बात से पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं इस तरह का मामला पूरे 25 साल में पहली बार देखने को मिला है नगर निगम जॉन क्रमांक 7 को पूरी जवाबदारी से अपने कर्तव्यों का निर्माण करना चाहिए अगर सब सही समय में कार्यवाही हो जाती तो पार्षद को सामान्य सभा में सवाल पूछने का आवेदन लगाना ही नहीं पड़ता 

मामले लेकर भाजपा नेता विष्णु यादव ने निगम कमिश्नर पर हमला बोला है,: इस नोटिस में यह बताने का प्रयास किया गया है कि नगर निगम अवैध निर्माणधारीयो के प्रति उदारता रखता है तथा नगर निगम को सज्जन बताते हुए पार्षद को अवैध निर्माण धारी के खिलाफ दुर्जन बताने का प्रयास किया गया है जिससे पार्षद की लोकप्रियता पर असर पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कल 10 फरवरी क प्रदेश…
Cresta Posts Box by CP