मध्यनगरी में हुक्का बार तीन गिरफ्तार सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई।

बिलासपुर,उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा छापेमारी कर हुक्का बार में चल रहे अवैध संचालन को बंद कराया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर पिता किशन ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहामाठा बिलासपुर, रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक बिलासपुर तथा अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला बिलासपुर शामिल हैं।हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को मामले में आरोपी बनाया गया है ।

कार्रवाई के दौरान 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 1 नग हिसाब पंजी, नगदी राशि ₹3000 तथा 3 नग मोबाइल जप्त किए गए। उक्त कार्रवाई से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगाई गई है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, आर एस एस के प्रमुख मोहन भागवत ने फिर…
Cresta Posts Box by CP