तीन हाइवा तीन ट्रैक्टर सहित 37 ट्रिप रेट जप्त खनिज विभाग की कार्रवाई।

*खनिज रेत के अवैध उतखनन परिवहन व भण्डारण पर 03 हाइवा व 03 ट्रैक्टर ट्राली वाहन तथा 37 ट्रिप भण्डारित रेत जप्त*

 बिलासपुर,कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक  के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03/02/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा ग्राम सेंदरी व निरतु क्षेत्र मे अवैध रूप से भण्डारित किये गए लगभग 37 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली खनिज रेत को जप्त किया जाकर अभिरक्षा मे रखा गया है।दिनांक 04/02/2026 को ग्राम कुकुरदीकला, करही कच्छार, बेलगहना व दर्रीघाट क्षेत्र मे खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर कार्यवाही की गयी। जहाँ करही कच्छार क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 02 हाइवा व 01ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया, बेलगहना क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया।उक्त वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा मे दिया गया हैं।कुकुरदीकला क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली वाहन को जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। दर्रीघाट क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त कर लावर जाँच चौकी मे सुरक्षार्थ रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*…
Cresta Posts Box by CP