
बिलासपुर ,ड्रोन की नज़र, अपराध पर वार! बिलासपुर पुलिस ने हाईटेक तरीके से अपराधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है पहले दिन 15, असामाजिक तत्व ड्रोन की नजर में आये असामाजिक तत्व पुलिस के ड्रोन की नजर को समझ पाते इससे पहले पुलिस ने असामाजिक तत्वों के पास पहुंच गई। एस एस पी रजनेश सिंह की ये अपराधियों , असामाजिक तत्वों को चेतावानी है बिलासपुर में उनके रहते नशा पत्ती, गुंडागर्दी नहीं हो सकती। अपराध को लेकर किसी तरह का समझौता एस एस पी रजनेश सिंह ने नहीं किया है ड्रोन के इस्तेमाल से पुलिस सक्रियता बढ़ी है तो अपराधी इससे हतोत्साहित होंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में जिले में नशाखोरी, अड्डेबाजी, असामाजिक गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था पर नियंत्रण हेतु ड्रोन तकनीक आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एस एस पी की नई पहल से सुरक्षित बिलासपुर,की दिशा में एक मजबूत कदम है इससे पुलिस के रिस्पांस टाइम भी दिखेगा।
सिरगिट्टी क्षेत्र
ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर नशा व अड्डेबाजी में लिप्त 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
सरकण्डा क्षेत्र (साइंस कॉलेज परिसर)
व्यापार मेले के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण कर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
ड्रोन निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है
