बिलासपुर, रेल बजट के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि सोमनाथ के लिए कई गढ़िया शुरू की जाएगी, उज्जैन, नासिक , कुंभकोणम, प्रयाग राज हमारे सभी धार्मिक तीर्थों को रेल कारीडोर के माध्यम से पुनर्जीवित करने का काम सरकार कर रही है, कांग्रेस शासन काल में वर्षों से इनकी उपेक्षा होती आ रही थी जिसे हम संवारने के काम कर रहे है रेल कारीडोर के माध्यम से तीर्थ तक आवागमन आसान कर रहे है, हमारी सरकार नॉर्थ ईस्ट साउथ वेस्ट तक रेल कारीडोर सात परियोजना के माध्यम से पूरा कर रही सबसे कम समय में योजना पूरी कर रहे है, जितना पैसा सरकार ने रेल कारीडोर के लिए दिया को कांग्रेस ने कभी नहीं दिया भाजपा शासित राज्य तो मदद कर रहे है लेकिन पश्चिम बंगाल और हिमांचल प्रदेश सहयोग नहीं कर रहे जिसके कारण काम रुक गया है बुलेट ट्रेन बिहार बंगाल और पुणे हैदराबाद की दूरी कुछ घंटों की कर देगी बुलेट ट्रेन पिक अवर में 15से 28मिनट के अंतर में चलेगी नन पिक अवर में एक घंटे के अंतराल से चलेंगी। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के लिए आपदा के समय काम किया जम्मू से श्रीनगर की ट्रेन में डोगरा खाना और श्रीनगर से जम्मू के बीच कश्मीरी खाना दिया जाता है, ट्रेन माध्यम वर्ग की सवारी इसका किराया उनके हिसाब से रखा जाएगा नई रेल कारीडोर से आर्थिक और औधोगिक क्रांति आएगी शिक्षा, स्वास्थ, खेल व्यापार उद्योग सबका विकास होगा।
