*किसान और युवाओं से कोसो दूर बजट, महेंद्र गंगोत्री।

Oplus_16908288

बिलासपुर केन्द्र सरकार द्वारा 2026 के बजट पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र गंगाेत्री ने कहा कि यह बजट न तो किसानों के हित में है और न ही युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करता है। पूरे शेयर बाजार की गिरावट ने भी यह साफ कर दिया है कि बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। यह बजट पूरी तरह से फेल है, उन्होंने कहा कि बजट के बाद शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट खुद इस बात का प्रमाण है कि बाजार और निवेशकों ने भी इसे नकार दिया है। मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना नजर नहीं आती. इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम न दिला पाने का आरोप भी लगाया और कहा कि किसान लगातार परेशान हैं, लेकिन बजट में उनकी चिंता दूर करने के लिएकुछ खास नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*छत्तीसगढ विकसित प्रदेश बनने तेजी से अग्रसर* *संत समागम समारोह…
Cresta Posts Box by CP