
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संसद में रविवार को प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव को विकास को आगे बढ़ाने और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्पित बताया है।
बिलासपुर, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉकी, पर्यटन और खेलों इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। हमारी सरकार ने डेयरी उद्योग को भी प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, काजू कोको की पैदावार वाले किसानों को प्राथमिक्ता दी गई है। भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिलने में आसानी रहेगी।
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुश्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते है। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविश्ठ और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती है।
