
बिलासपुर, उमेश पटेल का भूपेश गुट के प्रमोद नायक ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया, , नेहरू चौक में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बड़े उत्साह के साथपूर्व मंत्री और उमेश पटेल का स्वागत किया भूपेश गुट की ओर जोरदार स्वागत से साफ है प्रदेश की कमान उमेश पटेल के हाथ आना तय है , पूर्व गृहस्वर्गीय मंत्री नन्द कुमार पटेल के पुत्र है उनकी राजनीतिक विरासत को उमेश पटेल संभाले हुए है, नन्द कुमार पटेल की शहादत के बाद कांग्रेस ने विधायक और मंत्री बनाया अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल सकती है , भूपेश मंत्री मंडल में मंत्री रहे उमेश का स्वागत भी जोश के साथ भूपेश गुट ने किया है, प्रमोद नायक भी एक सक्रिय नेता है जिला अध्यक्ष के बाद सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहे है कांग्रेस के एक मिलनसार और मजबूत नेता के रूप में प्रमोद नायक की पहचान है उमेश पटेल का नेहरू चौक पर जोशीला स्वागत करके प्रमोद नायक ने उमेश पटेल के नए अध्यक्ष के समीकरण पर मुहर लगाई है। उमेश पटेल के आने की सूचना पर प्रमोद नायक ने सभी लोगों को उनके स्वागत के लिए एकत्र किया और उमेश के पक्ष में माहौल बनाया।
