रविवार को कोटा के शिवतराई में मनरेगा बचाओ पदयात्रा, जांगिड़ और उमेश पटेल होंगे शामिल

राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगीड़ एवं पूर्व मंत्री प्रदेश मनरेगा बचाव अभियान समन्वयक उमेश पटेल कोटा विधानसभा के शिवतराई में मनरेगा बचाव संग्राम पद यात्रा में शामिल होंगे

राष्ट्रीय सचिव प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगीड़ पूर्व मंत्री मनरेगा बचाव अभियान के समन्वयक विधायक उमेश पटेल का एकदिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आगमन हो रहा है स्थानीय छत्तीसगढ़ भवन में कार्यकर्ताओ से भेट मुलाकात कर कोटा विधानसभा के कोटा ब्लॉक के गोबरीपाट मण्डल के शिवतराई पहुंचकर मनरेगा बचाव संग्राम पद यात्रा में शामिल होंगे। विधायक अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ब्लॉक अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी संयुक्त रूप से जांगिड़ जी एवं उमेश पटेल का स्वागत करेंगे तथा पदयात्रा में शामिल रहेंगे। गौरतलब है केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून समाप्त करने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर पूरे देश में नये कानून का विरोध किया जा रहा है छ.ग. प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सभी जिलो में सभी ब्लॉको में सभी मण्डलो में धरना प्रदर्शन एवं पदयात्रा आयोजित की जा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज  द्वारा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में तखतपुर में 5 कि.मी. की पदयात्रा कर चुके है उसी कड़ी में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश समन्वयक का आगमन बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा के ग्राम शिवतराई में हो रहा है जिले के पदाधिकारी एवं कोटा के ब्लॉक पदाधिकारीगण पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम ‘संवाद’ के माध्यम से…
Cresta Posts Box by CP