
बिलासपुर शिवतराई 31.01.2026 विधायक अटल श्रीवास्तव रोटरी क्लब मिडटाउन एवं इंडियन मेडिकल एशोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 01 फरवरी 2026 सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक शास.हाई.स्कुल शिवतराई प्रांगण में एकदिवसीय निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित है। स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग हृदय रोग त्वचा रोग स्त्री रोग शिशु रोग नेत्र रोग नाक कान गला रोग दंत रोग कैंसर रोग के विशेषज्ञ सर्जन विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवा प्रदान करेंगे। बिलासपुर जिले के प्रख्यात चिकित्सक प्रमुख रूप से डॉ. हेमंट चर्टर्जी डॉ. संजीव खण्डूजा डॉ. विपिन बैस डॉ. अभिषेक घाडके डॉ. अखिलेश देवरस डॉ. अनिरूद्ध कौशिक डॉ. अखिलेख वर्मा डॉ. दीपक सरकार डॉ. गौरी देशकर डॉ. राजेश्वर उद्देश्य डॉ. उज्जवला कराडे डॉ. अशोक मेहता डॉ. नमिता श्रीवास्तव डॉ. संजय मेहता डॉ. संदीप तिवारी डॉ. अभिजित रायजादा डॉ. नेहा सिंह ठाकुर डॉ. मिनी श्रीवास्तव डॉ. सृजीता साहू डॉ. निरज शर्मा डॉ. सुनिल केडिया डॉ. संतोष उद्देश्य डॉ. आशिष पुरोहित डॉ. अपूर्व सिंह ठाकुर डॉ. देवेन्दर सिंह डॉ. मनीष श्रीवास्तव डॉ. सौरभ भण्डारी डॉ. एस अग्रवाल डॉ. अंचल प्रधान डॉ. चन्द्रशेखर राहलकर डॉ. जे.एन शर्मा डॉ. सुरेश कुमार गिडवानी उपस्थित रहेंगे।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के कोटा बेलगहना रतनपुर के लोगो से अपील की है कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाए अटल श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के आयोजन का दूसरा वर्ष है सुदूर वनांचल क्षेत्र के निवासियों के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवांए देंगे जिसका लाभ वनांचल आदिवासी बाहुल के ग्राम के लोगो को मिलेगा। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि रोटरी क्लब मिडटाउन एवं इंडियन मेडिकल एशोसिएशन के सहयोग से शिविर आयोजित है जिसका लाभ ग्रामिणों को मिलेगा। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क दवा एवं आवाश्यक स्वास्थ्य सहायक उपकरण भी प्रदान किये जायेंगे।
मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दिनांक 01.02.2026
स्थान शास हाईस्कुल शिवतराई मैदान
समय सुबह 09 से दोपहर 02 बजे तक
