नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 31 जनवरी को।


*संत समागम समारोह एवं चौका आरती एवं आमीन माता समिति केडीवी मिशन की आम सभा एवं पंत श्री हजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब का प्रवचन आशीर्वाद*

श्री सदगुरु कबीर साहब की असीम कृपा से संत समागम समारोह मांघ मेला का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित है
जिसमें पंथ हुजूर श्री प्रकाशमुनि नाम साहब एवं पंथ हुजूर श्री उदितमुनि नाम साहब के विशेष आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन में नारी वीरांगना विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 31 जनवरी दिन शनिवार समय 11:00 बजे कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में डॉआकांक्षा साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नारीवीरांगना के संचालक उनमुनि साहेब सहयोगी डॉ स्नेहा केसरी डॉ दामिनी वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जिसमें महिला महिलाओं संबंधी सभी प्रकार के प्रमुख लक्षण एवं समस्याओं का निदान करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा साहू के द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम के रूपरेखा के प्रथम दिन 23 जनवरी को नवोदित वंषाचार्य उदित मुनि नाम साहब का चादर तिलक समारोह 24 जनवरी को गुरु महिमा पाठ 28 जनवरी को पंथ श्री हजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का दर्शन एवं आशीर्वाद 30 जनवरी को श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की आम सभा 31 जनवरी को आमीन माता महिला मंडल की आमसभा एवं नारी वीरांगना विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 1 फरवरी को सात्विक आनंदी चौक का आरती 2 फरवरी को सामूहिक दीक्षांत समारोह 3 फरवरी को चलावा चौका आरती एवं आनंदी चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन भोजन भंडारा सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भोजन की विशेष व्यवस्था है
आप सभी माताओं एवं बहनों को सूचित किया जाता है कि ‘नारी वीरांगना’ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 31 जनवरी 2026 को विशेष स्वास्थ्य जाँच का आयोजन किया जा रहा है।

इस दिन सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू जी द्वारा महिलाओं की विभिन्न शारीरिक समस्याओं की गहन जाँच और परामर्श दिया जाएगा।

📋 जाँच हेतु प्रमुख लक्षण एवं समस्याएँ:
यदि आपको निम्नलिखित में से कोई भी समस्या है, तो इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएँ:

मासिक धर्म (Periods) संबंधी समस्याएँ: अनियमितता, अत्यधिक दर्द या संक्रमण।

किशोरावस्था (13 से 20 वर्ष) के परिवर्तन: शारीरिक बदलाव, यौन शिक्षा और पोषण संबंधी जानकारी।

प्रजनन स्वास्थ्य: गर्भनिरोधक उपाय एवं परिवार नियोजन की जानकारी।

यौन संचारित संक्रमण (STI): संक्रमणों के लक्षण एवं उनसे बचाव के उपाय।

शारीरिक कमजोरी: शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की असामान्य तकलीफ या दर्द

विशेष आग्रह:
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना अनिवार्य है। किसी भी रोग को छिपाएँ नहीं, बल्कि विशेषज्ञों से खुलकर परामर्श लें। 31 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने पूर्ण शरीर की जाँच सुनिश्चित करें।

नारी वीरांगना – समर्पित आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत* *मुख्यमंत्री श्री…
Cresta Posts Box by CP