बिलासपुर- पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने पार्टी की हार को लेकर कहा कि बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी मुद्दों को लिया गया।था जिसके कारण लोगो उनके प्रलोभन में आ गए। 15 साल लगातार सरकार से कंही न कंही लोगो ऊब गए थे इसलिए सरकार चले गई जबकि रमन सरकार ने विकास के भय काम किये। नक्सल समस्या को लेकर पूर्व गृह मंत्री पैकरा ने कहा कि नक्सल समस्या प्रदेश के लिए गंभीर समस्या है इस मामले में सबको मिलकर काम करने की जरूरत है क्योंकि बस्तर में नक्सली दबाव बना कर घर घर मे घुस गए है । नक्सल समस्या के कारण विकास बाधित हो रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री के सवाल पर पैकरा ने कहा कि ये संगठन का निर्णय होता हैं कोई भी भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

