सड़क दुर्घटना में जरहागांव थाना प्रभारी का निधन।

बिलासपुर,तखतपुर,पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा ड्यूटी के तहत गुम इंसान की पता-साजी करने राजस्थान गए हुए थे। इसी दौरान वहां एक  सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया। इस  आकस्मिक घटना से परिवार और विभाग दोनों स्तब्ध है, परिवार, सहकर्मियों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

नंदलाल पैकरा को एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।तखतपुर टेकचंद कारड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सूरजपुर में शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा* बिलासपुर रायपुर,…
Cresta Posts Box by CP